Tuesday, 14 August 2018

KARNI SENA

करणी सेना का ऐलान,  कश्‍मीर के लालचौक में फहराएंगे तिरंगा




राजपूतों की करणी सेना ने 15 अगस्त को कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने की घोषणा की है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर देशभर में युवाओं को जोड़ने का काम शुरू किया गया है।
करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिह गोगामेड़ी ने बताया कि देशभर में वाहन यात्रा निकालने की योजना बनाई जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा।

  सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तरंगा यात्रा  के कुछ पल वीडियो में 





लालचौक पर झंडा फहराने को लेकर पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला द्वारा दिए गए बयान की निंदा करते हुए गोगामेड़ी ने कहा कि वह हर हालत में लालचौक पर तिरंगा फहराकर रहेंगे। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को अजमेर में राजपूत समाज की बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने ये कहा 
   अपनी फेसबुक पोस्ट पर युवा को संदेश 
हम अलगाववादी ताकतों को उन्हीं की भाषा में जबाब देने के लिए तैयार हैं, करणी सेना मुखियाओं की अगुवाई में जोश जज्बे साथ 'तिरंगा यात्रा' 'महाराणा प्रताप चौक लुधियाना' पहुंची ...
पंजाब राज्य के लुधियाना शहर में तिरंगा यात्रा का हरियाणा/पंजाब प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों उपस्थित में 'महाराणा प्रताप राजपूत सभा' लुधियाना के मुखियाओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया ...
द्वारा: उम्मेद सिंह करीरी (राष्ट्रीय महासचिव एवं यात्रा प्रभारी) तिरंगा अभिमान यात्रा (जयपुर से कश्मीर ) ...
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी 





श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के द्वारा आयोजित लाल चौक पर झंडा फहराने को लेकर निकाली जारी तिरंगा अभिमान यात्रा अमर ज्योति जवान जयपुर से रवाना होकर रतनगढ़ सोन चिड़ी होटल पहुंचने पर रतनगढ़ टीम द्वारा किया गया तिरंगा अभिमान यात्रा का भव्य स्वागत!!
भारत माता के सम्मान में राष्ट्रीय करणी सेना मैदान में
जगह-जगह किया जा रहा भव्य स्वागत से तिरंगा अभिमान रथ यात्रा में चल रहे करणी सैनिकों का जोश जुनून बढ़ता ही जा रहा है
लहर लहर लहरायेंगे लाल चौक पर केसरिया और तिरंगा लहराएंगे
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भारत


                                      और जाने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के बारे में 
                                    
                                   CLICK HEAR
                                                 


                                       SUBSCRIBE YOUTUBE

                                       

Monday, 13 August 2018

SUKHDEV SINGH GOGAMEDI KE BARE ME KUCH UNSUNI JANKARI||सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के बारे में अनसुने तथ्य

हिंदू राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेडी जीवनी         (sukhdev singh gogamedi biography)

● सुखदेव सिंह गोगामेडी राजपूत समुदाय को प्रेजेंट करने वाली राजस्थानी संगठन श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष हैं।

● इन्होंने करणी सेना सन 2013 में ज्वाइन की थी और अभी तक यह इस संगठन में जुड़े हुए हैं।



● सुखदेव सिंह गोगामेडी का जन्म राजस्थान में हुआ था।

● यह हिंदू समुदाय से तालुकात रखते हैं तथा जाति से राजपूत हैं।

● यह भारतीय नागरिकता रखते हैं।

● इनका वजन 50 किलो है। इनके बालों का रंग काला और आंखों का रंग भी काला है।

●  इनके पसंदीदा ऐतिहासिक पुरुष महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान हैं।

● सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जयपुर शहर राजस्थान से हैं।

● यह हिंदू शेखावत राजपूत फैमिली से तालुकात रखते हैं। जोकि जयपुर की रॉयल फैमिली कछवाहा राजपूत की है।

●  सुखदेव सिंह गोगामेडी का राजपूत कम्युनिटी में बहुत ही सम्मान है। खासकर युवाओं में यह बहुत ही पसंदीदा हैं।

                           { ये जरूर देखे वीडियो सभी राजपूत }

                                        ⇊  ⇊   ⇊      ⇊

● सुखदेव सिंह गोगामेडी राजपूत समुदाय और हिंदू समुदाय से जुड़े मुद्दे उठाते रहते हैं।
साल 2017 में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में रहने वाली एक महिला ने सुखदेव सिंहगोगामेडी पर बलात्कार और जबरदस्ती का आरोप लगाते हुए पुलिस के अंदर FIR दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने अपनी फरियाद में कहा था कि सुखदेव ने उन्हें बहला-फुसलाकर जयपुर के कई अलग-अलग जगह पर उनके साथ बलात्कार किया। हालांकि बाद में यह आरोप झूठा साबित हुआ था।








● साल 2017 के दिसंबर महीने में मध्य प्रदेश जाते समय सुखदेव सिंह गोगामेडी की कार पलट गई थी। इस हादसे में इन्हें मामूली चोट आई थी। सुखदेव सिंह गोगामेडी मध्य प्रदेश के शाहजहांपुर में आरक्षण के खिलाफ एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे। इसी दरमियान इनकी गाड़ी के सामने नीलगाय आ गया जिससे गाड़ी पलट गई। इस हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इस हादसे में इनके साथ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार महिला संरक्षक सुशीला राठौड़ अलवर महिला जिला अध्यक्ष सीमा सिंह और कुछ निजी गार्ड मौजूद थे।

● साल 2018 के जनवरी महीने में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के नेतृत्व में करणी सेना ने देश के कई सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ की थी। यह तोड़फोड़ संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावती के खिलाफ की गई थी। सुखदेव सिंह गोगामेडी और राजपूत तथा अन्य हिंदू संगठनों का आरोप था कि इस फिल्म में पद्मावती के चरित्र का गलत चित्रण किया गया है। फिल्म का विरोध होने के बाद संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में कई बदलाव किए थे लेकिन फिर भी इस फिल्म की रिलीज तक भारी बवाल होता रहा।यहां तक कि फिल्म की रिलीज के दिन यानी कि 25 जनवरी 2018 को भारत देश के कई राज्यों में जनता कर्फ्यू लगाया गया था। इस फिल्म के विरोध में गुड़गांव हैदराबाद गुजरात बिहार जम्मू करनाल कुरुक्षेत्र नोएडा मुजफ्फरनगर मेरठ लखनऊ सूरत आदि जगह पर तोड़फोड़ की गई थी।

● 23 जनवरी 2018 को करणी सेना के करीब 2000 लोगों ने अहमदाबाद के चार मॉल्स में तोड़फोड़ की थी और 50 से अधिक गाड़ियों को फूक दिया था।



● फिल्म पद्मावती के विरोध में करणी सेना ने जनवरी के महीने में साल 2018 में चित्तौड़गढ़ किले को भी बंद रखा था। इस बंद में हिंदू समुदाय के अन्य समाज भी करणी सेना के साथ थे।

● जोधा अकबर सीरियल के समय में करणी सेना ने काफी हंगामाकिया था। करणी सेना का आरोप था कि इस फिल्म में राजपूतों का अपमान किया जा रहा है। क्योंकि जोधाबाई राजपूत नहीं थी। वह एक पारसी की लड़की थी। करणी सेना ने एकता कपूर से प्रेस कांग्रेस करवा कर कहलवाया था कि वह इस में किसी की भी भावनाओं से खिलवाड़ नहीं करेगी। इस सीरियल का विरोध चंडीगढ़ में भी हुआ था जहां पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।



● 28 जनवरी 2017 को राजकुमारी पद्मिनी पर बन रही फिल्म को लेकर निर्देशक संजय लीला भंसाली को करणी सेना के लोगोंने जयपुर के किले में मारा था।

● 2006 में बनी करणी सेना के करीब 700000 मेंबर पूरे राजस्थान में हैं। इस संगठन के सारे सदस्य 40 साल की उम्र के नीचे हैं, जो 40 साल की उम्र पार कर लेता है उसे एडवाइजरी कमेटी में डाल दिया जाता है।



● गौरतलब है कि करणी सेना के नाम से 3 संगठन है। इसके अलग-अलग अध्यक्ष हैं। एक करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी हैं। एक करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी है।
● लोकेंद्र सिंह कालवी के पिता का नाम कल्याण सिंह कालवी है जो पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की कैबिनेट में मंत्री हुआ करते थे।

●  करणी सेना का नाम बीकानेर की करणी माता के ऊपर रखा गया है। जोधपुर और बीकानेर की रियासत में करणी माता का बहुतप्रभाव था।



 करणी सेना समय-समय पर ब्लड डोनेशन, सैनिक सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करती है।

● साल 2018 में करणी सेना राजस्थान से निकलकर देश के अन्य हिस्सों में फैल गई। राजपूत समुदाय व हिंदू समुदाय से जुड़े लोग करणी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगे।
● करणी सेना ने अपने अकेले केदम पर भारत के कई राज्यों में पद्मावती और जोधा अकबर का विरोध किया था।

● साल 2017 में राजस्थान के गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद करणी सेना नेराजस्थान के सांवराद गांव में आंदोलन किया था। यह पूर्णरूप से शांतिपूर्वक रहा था लेकिन थोड़ी हिंसा हुई थी। इसहिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। साथ ही कुछ पुलिसवाले भी घायल हुए थे।

● सुखदेव सिंह गोगामेडी राजपूतों से जुड़े मुद्दे उठाते रहते हैं और यह हिंदुत्व के भी प्रबल समर्थक हैं।

सुखदेव सिंह की तरंगा यात्रा के बारे में जाने 
CLICK HEAR

KARNI SENA

करणी सेना का ऐलान,  कश्‍मीर के लालचौक में फहराएंगे तिरंगा राजपूतों की करणी सेना ने 15 अगस्त को कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहरा...